Advertisement
Advertisement
Sunday, December 10, 2023

*मुख्यमंत्री को बताई रेरा से हो रही समस्याएं, मिला यह आश्वासन*

हल्द्वानी। भाजपा के शिष्टमंडल ने रियल एस्टेट रेगुलेटरी ऑथोरिटी (रेरा) की समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। इस पर मुख्यमंत्री ने समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया है।

भाजपा नैनीताल जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट और मेयर डॉ जोगेंद्र रौतेला के नेतृत्व में शनिवार को शिष्टमंडल दून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिला। शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री को रेरा (रियल एस्टेट रेगुलेटरी ऑथोरिटी) से किसानों को आ रही समस्याओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसानों के सभी हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य कर ही है। उन्होंने सचिव मुख्यमंत्री एस.एन पाण्डेय को निर्देश दिये कि नैनीताल क्षेत्रान्तर्गत किसानों को रेरा से जो भी समस्याएं आ रही हैं, जिलाधिकारी से रिपोर्ट लेकर पूरा परीक्षण किया जाए।

उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं का परीक्षण कर यथा सम्भव उचित समाधान निकालने का पूर्ण प्रयास किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा जो भी निर्णय लिये जा रहे हैं, वह जन भावनाओं के अनुरूप लिये जा रहे हैं। शिष्टमंडल में विकास भगत, आनन्द दरम्वाल, मण्डल अध्यक्ष मुकेश बेलवाल, पूरन भगत, प्रमोद तौलिया, रविन्द्र रैकुनी, त्रिलोक नौला, साकेत अग्रवाल, उमेश शर्मा आदि श‌ामिल रहे।

Latest news

Related news

- Advertisement -
Advertisement

You cannot copy content of this page