Connect with us

उत्तराखंड

*ब्रेकिंगः गंगोत्री एनएच में बस खाई में गिरी, सात की मौत, कई घायल*

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

उत्तरकाशी। यहां एक भीषण हादसे की खबर है। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग में गंगानी के पास यात्रियों से भरी बस खाई में जा गिरी। इसमें 35 लोग सवार बताए गए हैं। इस हादसे में अब तक सात लोगों के मौत की खबर है। अब तक 19 घायलों को निकाला चुका है। जिन्हें ऐंबुलेंसों की मदद से अस्पताल भेजा रहा है। बहरहाल अब तक घटना के बारे में पूर्ण जानकारी नहीं मिल पाई है।

जानकारी के अनुसार बस संख्या यूके 07-8585 गंगानी के पास अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में जा गिरी। इस बस में सवार 35 यात्रियों में से सात की मौत होना बताया जा रहा है। जबकि 27 लोग घायल बताए गए हैं। इनमें से 19 घायल यात्रियों को निकाला गया है। जिन्हें उपचार हेतु 108 एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा जा रहा है। सूचना के बाद जिलाधिकारी घटना स्थल के लिये रवाना हो गए हैं। घटना स्तर पर खोज और बचाव कार्य जारी है। बहरहाल अभी तक इस दुर्घटना के बारे में पूर्ण जानकारी नहीं मिल पाई है। सभी मृतक गुजरात के निवासी बताए गए हैं।

More in उत्तराखंड