Advertisement
Advertisement
Monday, December 4, 2023

*इस इलाके में अवैध चरस बेच रही थी महिला, पुलिस ने किया गिरफ्तार*

लालकुआं। जहां एक ओर पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी रोकने को अभियान चला रही है। वहीं दूसरी ओर इस अभियान में महिलाओं की संलिप्तता भी बढ़ती जा रही है। ऐसी ही एक महिला तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से अवैध चरस बरामद की गई है।

अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाते हुए जनपद को नशा मुक्त बनाने जाने हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं डीआर वर्मा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान अभियुक्ता नन्दा देवी पत्नी नारायण सिंह विष्ट उम्र- 38 वर्ष, निवासी इन्द्रानगर प्रथम लालकुआं जिला नैनीताल को उसके घर से 653 ग्राम अवैध चरस एवं इलेक्ट्रानिक तराजू के साथ गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्ता के विरूद्व कोतवाली लालकुआं में एफआईआर नंबर- 207/23 धारा 8/20 दर्ज किया गया। अभियुक्ता की गिरफ्तारी में वरिष्ठ उप निरीक्षक हरेन्द्र सिंह नेगी,उप निरीक्षक गौरव जोशी, कांस्टेबल विरेन्द्र रौतेला, चन्द्र शेखर, आनन्द पुरी, कमल विष्ट, प्रहलाद सिंह, खीम सिंह दानू, महिला कांस्टेबल माया विष्ट, गीता कम्बोज, रीना गंगवार सम्मिलित रहें।

 

Latest news

Related news

- Advertisement -
Advertisement

You cannot copy content of this page