Advertisement
Advertisement
Sunday, December 10, 2023

*यहां पिकप के नीचे दबने से स्कूटी सवार दो युवकों की हुई दर्दनाक मौत, देखें वीडियो*

हल्द्वानी। नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग के टूटा पहाड़ के पास स्कूटी अनियंत्रित होने से रपट गई। इससे उसमें सवार दो युवक पिकप वाहन के नीचे आ गए और बुरी तरह कुचल गए। जिससे दोनों की दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार नैनीताल रोड पर स्थित टूटा पहाड़ के पास नैनीताल की ओर से आ रही स्कूटी संख्या यूके 04 AF 2440 नैनीताल से हल्द्वानी की ओ आ रही थी। इस बीच टूटा पहाड़ के पास स्कूटी अनियंत्रित हो गई और उसमें सवार दो युवक पिकअप संख्या UK 04 CA 7634 के नीचे आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर नैनीताल से हल्द्वानी जा रहे डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल भी तत्काल मौके पर पहुंचे

उनके नेतृत्व में थाना काठगोदाम पुलिस द्वारा मौके पर उपस्थित लोगों और की मदद से दुर्घटना में दोनो घायलों को निकालकर उपचार हेतु 108 वाहन के माध्यम से नजदीकी सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भेजा गया। जहां उपचार के दौरान डॉक्टरो द्वारा दुर्घटना में घायल दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों की पहचान यश बिष्ट (20) पुत्र शेर सिंह बिष्ट व शुभम जोशी (19) पुत्र आनंद जोशी निवासी जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Latest news

Related news

- Advertisement -
Advertisement

You cannot copy content of this page