Connect with us

उत्तराखंड

*जालसाज दंपत्ति ने बैंक में बंधक भूमि की खरीद फरोख्त के नाम पर लाखों हड़पे, पुलिस ने दर्ज किया केस*

हल्द्वानी। भूमि खरीद-फरोख्त के नाम पर धोखाधड़ी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए जालसाज नए हथकंडे अपना रहे हैं। इस बार जालसाजों ने बैंक में बंधक भूमि का सौदा कर दिया। इसके ऐवज में लाखों की रकम हड़प ली गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में अशोक विहार, तीनपानी निवासी मोहित काला ने कहा है कि उसने वर्ष 2022 में ग्राम चुरकी देवरिया निवासी शिव कुमार सिंह और उसकी पत्नी कंचन सिंह से एक करोड़ में भू खंड का सौदा किया था। यह रकम उसने दोनों को दे भी दी।

इसके बाद उसे पता चला कि बैंक में बंधक इस भूखंड की नीलामी कर दी गई है। इस बीच उसे पांच लाख तो वापस कर दिए गए। लेकिन शेष राशि देने के आरोपी आनाकानी कर रहे हैं। पीड़िता ने पुलिस से आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखंड