Advertisement
Advertisement
Monday, November 27, 2023

*यमुना का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ में डूबी आधी दिल्ली, सीएम हाउस और रिंग रोड में घुसा पानी*

नई दिल्ली। दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से आई बाढ़ ने तबाही मचा दी है। इस बीच  गुरुवार की सुबह 8 बजे तक यमुना नदी का जलस्तर 208.46 मीटर तक पहुंच चुका है।

दिल्ली के कई निचले इलाके यमुना के पानी में डूब गए हैं। रिंग रोड, निगम बोध घाट, यमुना बाजार, मोनेस्ट्री मार्केट में बाढ़ का पानी आ गया है। इन इलाकों से लोगों को लगातार हटाया जा रहा है। इस बीच सीएम हाउस और रिंग रोड पर भी पानी घुस गया है।

यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद वज़ीराबाद के निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हुई, जिसके कारण यातायात प्रभावित हुआ है। दिल्ली के सिविल लाइन में लोग घरों से सामान निकाल रहे हैं। दिल्ली में यमुना के बढ़ते जलस्तर के बाद सीएम ने आपात बैठक करते हुए लोगों को दूसरे इलाकों में शिफ्ट करने की अपील की है।

Latest news

Related news

- Advertisement -
Advertisement