Connect with us

उत्तराखंड

*बैठक में गरजे कर्मचारी, कहा-शासन स्तर पर हुए समझौते को लागू न करने से टूटा रहा मनोबल, जल्द अमल करे सरकार*

नैनीताल। संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊँ मंडल विकास निगम की बैठक महासंघ के अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी की अध्यक्षता में और महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कंचन चंदोला के संचालन में संपन्न हुई। जिसमें  कर्मचारियों की समस्याओं के संबंध में चर्चा के साथ ही शासन स्तर पर प्रमुख सचिव पर्यटन के साथ हुए समझौते पर चर्चा की गई।

महासंघ के अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी ने कहा कि सरकार शासन स्तर पर हुए समझौते को दो माह बीतने के बावजूद भी लागू नहीं कर रही है। इससे कर्मचारियों का मनोबल टूट रहा है। उन्होंने कहा कि कल 3 जुलाई को निगम मुख्यालय नैनीताल में निगम के प्रबंध निदेशक डॉक्टर संदीप तिवारी से निगम के संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण के संबंध में चर्चा की जाएगी। व अन्य प्रकरणों पर भी वार्ता की जाएगी उन्होंने कहा कि निगम का कर्मचारी चार धाम यात्रा व आदि कैलाश यात्रा में दिन रात मेहनत कर यात्रियों की सेवा कर निगम का व राज्य का नाम देश विदेश में रोशन कर रहा है। उसके बावजूद भी कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि गढ़वाल मंडल विकास निगम प्रबंधन द्वारा निगम कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करना दूर निगम के अग्रिम आदेश में कार्य कर रहे कर्मचारियों के आदेशों को भी निरस्त कर दिया गया ।जिससे कर्मचारी आसंकित है। व अपनी भविष्य के प्रति भी चिंतित है प्रबंधन से अग्रिम आदेश बहाल करने की मांग की है। दिनेश गुरुरानी ने कहा कि सरकार द्वारा कुमाऊँ मंडल विकास निगम के कुछ आवास गृह  को निजी क्षेत्र में दिए जाने की तैयारी की जा रही है जिसका महासंघ पुरजोर विरोध करता है

उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह निगम के माध्यम से ही आवास गृह का संचालन करें वह आवास गृह के रखरखाव के लिए धनराशि आवंटित करें। उन्होंने कहा कि किसी भी आवास गृह  को पीपीपी मोड में नहीं देने  दिए जाया जाएगा। सभा को पीतांबर दुमका, रमेश कपकोटी गौतम कुमार कैलाश  महेंद्र कुमार जतिन कुमार निखिलेश बिष्ट विनोद तिवारी दरपान रौतेला कुंदन लाल वेद प्रकाश नरेंद्र थापा हरीश कांडपाल नीता आर्य जानकी आर्य संदीप सहाय गंगोत्री महेश कुमार सहित विभिन्न जनपदों से आए संविदा कर्मचारी उपस्थित रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखंड