Connect with us

उत्तराखंड

*हल्द्वानी में कईयों ने कांग्रेस छोड़ ग्रहण की भाजपा की सदस्यता*

Ad

हल्द्वानी: भारतीय जनता पार्टी के संभाग कार्यालय में एक अहम कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस छोड़कर कई प्रमुख नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर पूर्व कांग्रेस सचिव और प्रधान दामोढूगा, पूर्व पार्षद विजय कुमार सहित अजय चंद, चंदन कुमार, रमेश चंद्र, कार्तिक चंद्र, दीपक चंद्र, भुवन चंद्र और विनोद कुमार जैसे नेताओं ने भाजपा जॉइन की।

कार्यक्रम में इन नेताओं का स्वागत भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलों की मालाओं और मिष्ठान वितरण के साथ किया। जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट के नेतृत्व में भाजपा में शामिल होने वाले इन नेताओं को पार्टी की रीति-नीति से परिचित कराते हुए स्वागत किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट, मंडी प्रदेश अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू, निवर्तमान मेयर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला, जिला महामंत्री नवीन भट्ट, रंजन बर्गली, प्रतिभा जोशी, भुवन भट्ट, मंडल अध्यक्ष किशोर जोशी, धीरज पांडे, महेश जोशी, मुन्नी बिष्ट, पनराम आर्य, हिरदेश सहित कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे।

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड