Uncategorized
हल्द्वानी की रिनिशा लोहनी का 11वीं साउथ एशियन कराटे चैंपियनशिप 2022 में चयन,
हल्द्वानी। आशीहारा कराटे फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वधान में आयोजित 11वीं साउथ एशियन चैंपियनशिप 2022 जो की 24 जून से 26 जून 2022 तक वेस्ट बंगाल के चालसा (जिला) न्यूजलपाईगुड़ी में आयोजित होनी है जिसमें हल्द्वानी निवासी जय दुर्गा मार्शल आर्ट एकेडमी की सीनियर खिलाड़ी रिनिशा लोहनी का चयन हुआ है रिनिशा अपने मार्शल आर्ट कोच अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विनोद लखेरा जी द्वारा ट्रेनिंग ले रही हैं,इससे पहले भी रिनिशा लोहनी राज्य स्तर और राष्ट्रीय स्तर में पदक जीत चुकी है। रिनिशा के पिता नवीन लोहनी रोडवेज आर एम ऑफिस काठगोदाम मे कार्यालय सहायक के पद पर कार्यरत है। उपलब्धि में कराटे कोच विनोद लखेरा जी, स्थानीय विधायक सुमित हृदयेश, मेयर जोगेन्दर रौतेला, कमल पपनै, हरीश जोशी आदि ने रिनिशा लोहनी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी रिनिशा ने इसका श्रेय अपने परिवार और अपने कोच विनोद लखेरा जी को दिया। रिनिशा आर्यमन विक्रम बिरला स्कूल मे कक्षा 6 मे पढ़ती है। स्कूल प्रबंधन ने भी इस शानदार उपलब्धि हेतु रिनिशा को बधाई दी है।







