Connect with us

उत्तराखंड

*हल्द्वानीः पति पर अवैध संबंध के चलते मारपीट कर घर से निकालने का आरोप*

Ad

हल्द्वानी में एक हैरान कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है। मुखानी थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति पर अवैध संबंध, मारपीट और घर से निकालने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला के तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति और ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, मुखानी थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस में तहरीर दी, जिसमें उसने बताया कि नवंबर 2023 में उसकी शादी दिल्ली निवासी युवक से हुई थी। शादी के दौरान मायके से ससुराल वालों को हैसियत के अनुसार गहने, नकदी और अन्य सामान दिया गया था। लेकिन शादी के बाद महिला को ससुराल में उत्पीड़न का सामना करना पड़ा। उसने बताया कि उसे पता चला कि उसके पति का किसी अन्य महिला से अवैध संबंध है, जिसके कारण घर में अक्सर झगड़े होते थे। इसके अलावा, पति और सास-ससुर ने दहेज की मांग करते हुए उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

पीड़ित महिला ने बताया कि ससुराल वालों के उत्पीड़न से तंग आकर उसने मायके वालों से शिकायत की, लेकिन ससुराल पक्ष ने उनकी बातों को नजरअंदाज कर दिया। इसके बाद पति ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला ने मुखानी थाना पुलिस में पति और ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कराया है। एसओ मुखानी विजय मेहता ने कहा कि महिला की तहरीर पर आरोपी पति, सास और ससुर के खिलाफ दहेज अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

Ad

More in उत्तराखंड

Trending News