Connect with us

नैनीताल

सड़क किनारे लगने वाली सुरक्षा रेलिंगो की चोरी करने वाला कबाड़ी गिरफ्तार, अन्य 6 की तलाश

बेतालघाट।क्षेत्र के भुजान मोटर मार्ग पर सड़क किनारे लगे H रिलिंगों की चोरी के मामले में थाना बेतालघाट पुलिस ने स्थानीय कबाड़ी को गिरफ्तार किया है,साथ ही मामले में लिप्त 6 अन्य नामजद अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।
पुलिस जानकारी के अनुसार विगत 20 जून को वादी हरीश पुरी, वरिष्ठ अनुरक्षक लोक निर्माण विभाग नैनीताल द्वारा थाना बेतालघाट में लिखित तहरीर दी गई कि बेतालघाट-भुजान मोटर मार्ग पर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु लगे लोहे के H रेलिंग को अज्ञात चोरों द्वारा दिन-प्रतिदिन चोरी कर लिया गया है।

जिस आधार पर थाना बेतालघाट पर FIR NO. 13/22, धारा 379 आई.पी.सी. के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना उप निरीक्षक रमेश पंत के सुपुर्द की गई।

वहीं घटना के संबंध में कोई सुराग न होने के पश्चात भी पुलिस टीम के अथक प्रयासों से मुखबिर की सूचना पर H रिलिंगो की चोरी की घटना में सम्मिलित अभियुक्त पीतांबर उर्फ तिथियां, पुत्र स्वर्गीय देवी राम, निवासी ग्रामसभा जोशी खोला, हाल निवासी बेतालघाट जनपद नैनीताल को गिरफ्तार किया गया।

जिसकी निशानदेही पर घटनास्थल से चुराए हुए 2 अदद लोहे के H रेलिंग बरामद किए गए तथा घटना में प्रयुक्त वाहन पिकअप संख्या यूके 04 सीए 3942 को भी पुलिस ने कब्जे में लेकर मुकदमे में सम्मिलित किया गया है तथा माल बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 411 आईपीसी की बढ़ोतरी की गई।

थानाध्यक्ष मनोज नयाल के अनुसार पूछताछ में अभियुक्त पीतांबर ने बताया कि 6-7 माह पहले से डंपर चालकों द्वारा बेतालघाट-भुजान मार्ग पर चडयुला व हलसो कोरड के बीच में लगे लोहे के रेलिंगो को चोरी से उखाड़ कर बेचने के लिए उसकी दुकान पर लाते थे जिन्हें वह 30 रुपए किलो के हिसाब से खरीदता था। ये लोग जब लगातार लोहे की रेलिंगो को चोरी कर लाने लगे तो उसे भी लालच आ गया और एक बार वह भी अपनी पिकअप लेकर चोरी करने गया। बेतालघाट भुजान मोटर मार्ग से उन्होंने लगभग 30 से 40 लोहे की रेलिंगो की चोरी की

Continue Reading
You may also like...

More in नैनीताल

Trending News