Connect with us

उत्तराखण्ड

सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन की बैठक में पेशनर्स की समस्याओं पर हुई चर्चा

Ad

देहरादून। सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन मुनिकीरेती-ढालवाला की मासिक बैठक संगठन के अध्यक्ष शूरवीर सिंह की अध्यक्षता एवं भगवती प्रसाद उनियाल के संचालन में सम्पन्न हुई। बैठक में  संगठन के सदस्यों  द्वारा गौरैया पक्षी की सुरक्षा हेतु संकल्प व्यक्त किया गया। संगठन ने चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों के भुगतान में विभागों द्वारा अनिवार्यता प्रमाण पत्र राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण देहरादून को भेजने में विलम्ब होने पर गहरी चिन्ता व्यक्त की गई। संगठन के कोषाध्यक्ष जबर सिंह  पंवार द्वारा गोल्डन कार्ड की समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए सरकार से प्रबल मांग की गई। बैठक में शीला रतूडी,पुष्पा उनियाल, नीलम पंवार, शशि किरण जोशी,खुशहाल सिंह राणा,गुरुप्रसाद बिजल्वाण, हृदयराम सेमवाल,भोलासिंह बिष्ट, कन्हैयालाल सेमवाल,देवेंद्र दत्त जोशी, जयपाल सिह नेगी, धनसिंह रांगड,, रमेशचंद्र रतूडी, प्रजा वहादुर ठाकुर, मोहनसिंह रावत,जनार्दनप्रसाद उनियाल, शंकरदत्त पैन्यूली, कृष्णकुमार वर्मा,सोबनसिंह रावत, अरविंद तोमर,ज्योति प्रसाद कुकरेती, कैलाश चन्द्र पैन्यूली,मोहनलाल शाह,प्रेमसिंह मस्तवाल,सुन्दरलाल बिजल्वाण,बलवीर सिंह पंवार, गोरासिंह पोखरियाल आदि उपास्थित थे।

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News