Connect with us

उत्तराखण्ड

सीएम धामी पश्चिम बंगाल के चुनाव में करेंगे प्रचार

Ad

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पश्चिम बंगाल के चुनाव में प्रचार के लिए मांग बढ़ रही है। पहली बार छह अप्रैल को मुख्यमंत्री पार्टी प्रत्याशियों के नामांकन में शामिल होने के बाद बंगांव में रोड शो कर चुनावी सभा में संबोधित करेंगे।
पश्चिम बंगाल के चुनावी रण में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन जुटाने के लिए मुख्यमंत्री धामी के तरकश में समान नागरिक संहिता, नकलरोधी कानून, सख्त धर्मांतरण रोकथाम कानून समेत कई ऐतिहासिक फैसले हैं। ममता सरकार पर सियासी प्रहार करने के साथ ही सीएम उत्तराखंड के विकास योजनाओं व फैसलों को भी जनता के समक्ष रख कर वोट की अपील करेंगे।
छह अप्रैल को सीएम बगड़ा विधानसभा से सोमा ठाकुर, बंगांव उत्तर से अशोक कृतानिया, बंगांव दक्षिण से स्वप्न मंजूमदार व गैघाटा विधानसभा से प्रत्याशी शुभराता ठाकुर के नामांकन में शामिल होंगे। इसके बाद बंगांव रेलवे स्टेशन से चुनावी सभा स्थल तक रोड शो करेंगे।

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News