नैनीताल
सरोवर नगरी में भव्य शिव अनुष्ठान का आयोजन, सुंदर कांड व भंडारे का प्रसाद पा तृप्त हुए श्रद्धालु।
नैनीताल। सरोवर नगरी में कमेटी लाइन स्थिति शिव मंदिर शिवालय में सोमवार को 8 वें सुंदरकांड का आयोजन किया गया। इस दौरान अचार्य प. भगवती प्रसाद जोशी व खनानन्द जोशी ने विधि विधान से पूजा अर्चना की जिसमें यजमान नीरज जोशी पत्नी तनुजा जोशी रहें।
वहीं सुंदरकांड का पाठ विनोद जोशी व उनकी टीम द्वारा किया गया। जिसके बाद मन्दिर में महिलाओ द्वारा भजन कीर्तन किए गए,जिससे माहौल भक्तिमय हो गया। जिसके बाद मन्दिर में ही सभी भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। बता दें कि बीते दो वर्ष कोविड के चलते मन्दिर में सुंदरकांड व भंडारे का आयोजन नही हो पाया था,जिसके बाद वर्तमान में हालात सुधरने के बाद इस बार सुंदरकांड व भंडारे का आयोजन किया गया।
इस दौरान रुचिर साह, रोमित साह, डीएल साह, दयाल सिंह,खीम सिंह बिष्ट, हीरा सिंह, राजेंद्र जोशी, प्रकाश जोशी, कमल जोशी, जगदीश साह, राजू भाई, मुकेश जोशी मंटू समेत अन्य लोग मौजूद रहें।







