उत्तराखंड
सरिता आर्य का बेतालघाट में तूफानी जनसंपर्क। घर घर जाकर जुटाये वोट।।
नैनीताल।भाजपा प्रत्याशी सरिता आर्य ने रविवार को बेतालघाट के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रो में जनसंपर्क कर मतदाताओं से वोट मांगे। सरिता ने तीराड़ ,रानीबाग, भतरोजगांव, कालाखेत ,रिची, च्योनि ,बिनाकोट सोनली, लोधरा, ढोलगाव ,सुबसारी, पटोड़ी, तिवाड़ी गांव ,हल्दयानी में लोगो से संपर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने को कहा । इस दौरान मंडल अध्य्क्ष प्रताप बोरा तारा भंडारी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे वही नैनीताल के कृष्णापुर क्षेत्र में भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा घर घर जाकर भाजपा प्रत्याशी सरिता आर्य के लिए प्रचार किया , प्रचार अभियान में प्रदेश कार्यकारणी सदस्य दया किशन पोखरिया,पूर्व प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा रीना मेहरा,सभासद कैलाश रौतेला,मंडल उपाध्यक्ष विक्रम राठौर,आई टी संयोजक आयुष भंडारी,बूथ अध्यक्ष कविता गंगोला,मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा दीपिका बिनवाल,मंडल मंत्री आरती बिष्ट,पूर्व मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा ममता साह,जिला सोशल मीडिया प्रभारी महिला मोर्चा सोनू साह,राधा खोलिया,आशा आर्य आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।वही भवाली गरमपानी में भी कार्यकर्ताओ ने घर घर जाकर चुनाव प्रचार किया।







