Connect with us

उत्तराखंड

*सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हंगामा, जेसीबी चालक का सिर फोड़ा*

उत्तराखंड में सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के दौरान बवाल हो गया। ऊधमसिंहनगर के रुद्रपुर के भगवानपुर कोलडिया में भारी पुलिस फोर्स और प्रशासन के साथ पहुंचे लोनिवि अधिकारियों ने दो जेसीबी की मदद से भूमि पर अतिक्रमण को तोड़ने का काम  किया गया। इससे गुस्साए लोगों ने जेसीबी चालक पर हमला बोल दिया।

ऊधमसिंहनगर के रुद्रपुर के भगवानपुर कोलडिया में हाईकोर्ट के आदेश के बाद लोनिवि की जगह पर काबिज लोगों को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। लोनिवि की कार्रवाई से गुस्साएं लोगों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान कार्रवाई जारी रही। सूचना पर विधायक शिव अरोरा भी मौके पर पहुंचे और लोगों को 24 घंटे का वक्त देने के निर्देश दिए।

लेकिन विधायक के जाते ही टीम ने फिर से निर्माण तोड़ना शुरू कर दिया। इस दौरान लोगों ने अपना सामान बाहर निकलना शुरू किया। जिस पर विधायक मौके पर दोबारा पहुंचे और कार्रवाई को रुकवाते हुए जेसीबी लौटा दी। उन्होंने लोनिवि के अधिशासी अभियंता की कड़ी फटकार भी लगाई।

रुद्रपुर में अतिक्रमण की कार्रवाई को विधायक की ओर से रोकने के बाद भीड़ बेकाबू हो गई। इस दौरान भीड़ में से एक ने जेसीबी चालक अशोक निवासी मेहतोष मोड़ के सिर पर पत्थर मारा, जिससे वह चोटिल हो गए। पुलिस ने चालक को लेकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

More in उत्तराखंड

Trending News