Uncategorized
सबसे बड़ी ख़बर:निलंबित IAS अधिकारी राम विलास यादव गिरफ्तार, आज कोर्ट में किया जाएगा पेश
देहरादून।आय से अधिक संपत्ति मामले में विसिलेंस टीम ने देर रात पूछताछ के बाद निलंबित IAS अधिकारी राम विलास यादव को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें आज दोपहर तक कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा। एसपी विसिलेंस संजय गुंज्याल ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुये बताया कि यादव के खिलाफ विसिलेंस के पास पर्याप्त सबूत हैं, जिसके आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया है।
बताते चलें कि हाईकोर्ट के आदेश पर यादव बुधवार दोपहर को विसिलेंस के समक्ष पेश हुए थे, विसिलेंस ने उनसे देर रात तक पूछताछ की। इनके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया।







