Connect with us

उत्तराखण्ड

सचिवालय सुपर लीग के फाइनल में बुल्स ने पैंथर्स को हराया

Ad

देहरादून। राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, देहरादून में सचिवालय सुपर लीग का फाइनल सचिवालय बुल्स और पैंथर्स के बीच खेला गया। पैंथर ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 08 विकेट पर 144 रन बनाए। जगमोहन ने 41 रन बनाए। हुकम चौहान और नरेंद्र ने 02-02 विकेट लिए। बुल्स ने सुधांशु राणा के 53 और नरेंद्र के 42 रनों की बदौलत आखिरी ओवर में 08 के नुकसान पर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। विकास और हितेश क्षेत्री ने 03-03 विकेट लिए। इस तरह बुल्स ने मैच 02 विकेट से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच नरेंद्र सिंह को दिया गया।
सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का खिताब प्रमोद नेगी,  गेंदबाज विक्की तोमर, फील्डर टिकराज सिंह, विकेट कीपर अरविंद राणा, मैन ऑफ द सीरीज का खिताब प्रमोद नेगी को प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजेश शेट्टी पीआरओ मुख्यमंत्री, संतोष बडोनी अपर सचिव, केके अग्रवाल, एके शुक्ला, टीएच खान, अनिल काला, राकेश जोशी, सुनील लखेड़ा, प्रदीप पपने, जीतमणि आदि मौजूद रहे। कार्यकारिणी की ओर अनिल नेगी, सचिव विनोद शर्मा आदि मौजूद रहे।

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News