उत्तराखंड
शासन ने 226 उत्तराखंड के नागरिकों की सूची विदेश मंत्रालय को भेजी
- रूस और यूक्रेन के बीच छिड़े युद्ध के बीच उत्तराखंड सरकार ने यूक्रेन में फंसे राज्य के नागरिकों को सुरक्षित वापस लाने की तैयारी शुरू कर दी है शासन ने 226 उत्तराखंड के नागरिकों की सूची विदेश मंत्रालय को भेजी है। यूक्रेन में फंसे ये वह नागरिक हैं, जिनके स्वजन ने हेल्पलाइन नंबर 112 पर सूचना दी है।
- पहली लिस्ट में उत्तराखंड के 86 नागरिकों के यूक्रेन में फंसे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद दूसरी लिस्ट में आंकड़ा बढ़कर 154 हो गया। तीसरी लिस्ट में आंकड़ा 188 हो गया। अब यूक्रेन में फंसने वाले नागरिकों की संख्या 226 हो गई है। अब तक जिन नागरिकों की यूक्रेन में फंसे होने की सूचना हेल्पलाइन नंबर से मिली है, उसकी सूची विदेश मंत्रालय को भेज दी गई है।







