उत्तराखंड
*शतरंज प्रतियोगिता- शह और मात के खेल में इन खिलाड़ियों ने मारी बाजी*
नैनीताल। शारदा संघ एवम् पर्वतीय सांस्कृतिक समिति के संयुक्त तत्वावधान में स्व. एम एन बाजपेई स्मृति शतरंज प्रतियोगिता शारदा संघ में 6चक्रों में स्विस लीग पद्धति के अनुसार संपन्न कराई गई।
प्रतियोगिता के निर्देशक ईश्वर दत्त तिवारी ने बताया कि प्रतियोगिता में अंदर 9मैं धैर्य बोहरा ने 5 अंक प्रथम स्थान, तेजस तिवारी ने 5 अंक द्वितीय स्थान,दर्शील सुलेरी 4.5 अंक त्रितीय स्थान प्राप्त किया। अंदर 11 मैं सक्षम दर्शन 4 अंक प्रथम, शिखर 4 अंक द्वितीय, अथर्व जलहोत्रा 4 अंक त्रितीय स्थान प्राप्त किया।
अंदर 13 वर्ग में शेयांशु साहू 5.5 अंक प्रथम, अतीक सिंह जीना 5.5 अंक द्वितीय, तेजस कनवाल 3.5 अंक तृतीय स्थान प्राप्त किया।अंदर 15 वर्ग में धूर्वांश भट्ट 5 अंक प्रथम, तक्षम साह 4.5 अंक द्वितीय अरनव बंसल 4.5 अंक तृतीय स्थान पर रहे। अंदर 17 वर्ग में शुभम पुरोहित 4.5 अंक प्रथम, देवांश देवपा 4 अंक द्वितीय, तित्रांश भटनागर 4 अंक तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में इशिका बंगा 4 अंक प्रथम, रिभया जोशी 4 अंक द्वितीय, प्रियंका पांडे 4अंक तृतीय स्थान पर रही।
इसके अलावा करण आहूजा, परनव प्रकाश पांडेय, प्रियांशु पांडे, दक्ष भट्ट, भार्गव सती, करण बिष्ट, परधुमान नेगी, भाविका दुर्गापाल प्राथना जोशी, समर्थ एस चंद्रा, एडविक नायक , रक्षित मोलशी सभी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
सभी विजेताओं को प्रो जी एल साह, चंद्र लाल साह, हितेश साह ने सयुक्त रूप से पुरुस्कार प्रदान किया गया। इस मौके पर शेर सिंह बिष्ट, नीरज साह, दिव्यांशु तिवारी, तोषित तिवारी, विष्केतु वैध, वरिष्ट रंगकमी अनिल कुमार, राजेंद्र उपाध्याय, धीरेंद्र सिंह बिष्ट, अनिल कुमार अन्नु भाई, ललित लमकोटी उपस्थित रहे।







