इवेंट
*विजयादशमी पर्व के उपलक्ष्य में भवाली नगर एकत्रीकरण कार्यक्रम 15 को*
भवाली। आश्विन शुक्ल दशमी (विजयादशमी) हिंदू धर्म एवं संस्कृति का एक विशेष पर्व है। नवरात्रि के नौ दिनों तक शक्ति के आवाह्न और संचय के बाद, यह दिन शक्तिपूजन और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। इसीलिए संघ की वार्षिक योजना में इसे महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है।
नगर संचालक केसी सुयाल ने जानकारी देते हुए बताया कि विजयादशमी पर्व के उपलक्ष्य में भवाली नगर का एक विशाल नगर एकत्रीकरण कार्यक्रम 15 अक्टूबर 2024 को प्रस्तावित है। अतः आप सभी से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं।
जिन स्वयंसेवकों के पास पूर्ण गणवेश है, कृपया गणवेश में उपस्थित रहें। जो गणवेश खरीदने के इच्छुक हैं, वे संपर्क कर सकते हैं। नाप के अनुसार गणवेश उपलब्ध कराए जाएंगे।







