उत्तराखंड
रोडवेज कर्मियों को 2माह से नहीं मिला वेतन, जल्द भुगतान नहीं तो रुक सकता हैं कुमाऊ से गढ़वाल तक पहिया।
भवाली। रविवार को भवाली डिपो में उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने बैठक कर दो माह का वेतन न मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। साथ ही बैठक कर 2 मई से धरना प्रदर्शन कर बृहद आंदोलन चलाने की चेतावनी दी है।
उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रदेश संयुक्त मंत्री एल डी पालीवाल ने बताया कि संगठन द्वारा 15 अप्रैल को यूनियन द्वारा निगम प्रबन्धक को कर्मचारी समस्याओं के समाधान हेतु नोटिस दिया गया था। लेकिन निगम प्रबन्धक द्वारा संगठन से वार्ता नही की गयी व कर्मचारियों का शोषण ,उत्पीड़न करना शुरू कर दिया गया इसके चलते यूनियन नोटिस के निर्धारित तिथि पर आंदोलन करेगी यूनियन के किसी कर्मचारी का शोषण नही होने दिया जाएगा वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी द्वारा निगम मुख्यालय के आदेशों की अवहेलना की जा रही है। वहीं श्रम कानूनों के आदेशों की भी अवहेलना की जा रही है। उन्होंने कहा की कर्मचारी यूनियन के इस आंदोलन के चलते कुमाऊं से लेकर गढ़वाल तक की सभी सेवाएं बंद हो सकती हैं।







