Connect with us

उत्तराखण्ड

यूसीसी की पहली वर्षगांठ पर विद्यालयों में रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन

Ad

देहरादून। उत्तराखंड राज्य में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के लागू होने के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद के समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में वाद-विवाद, चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
मुख्य शिक्षा अधिकारी वी.के. ढौडियाल ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह एवं बड़ी अभिरुचि के साथ प्रतिभाग किया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन कार्य प्रगति पर है।
मुख्य शिक्षा अधिकारी ने जानकारी दी कि जनपद के प्रत्येक विकासखंड में आयोजित तीनों प्रतियोगिताओं से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। इस प्रकार जनपद के कुल 06 विकासखंडों से 18 उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों को आगामी 27 दिसंबर को समान नागरिकता दिवस के अवसर पर देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा।

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News