Connect with us

उत्तराखंड

*युवाओं के रोजगार के अवसर खत्म कर रही धामी सरकारः नेता प्रतिपक्ष*

हल्द्वानी। उत्तराखंड के नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि युवाओं को रोजगार देने के लिए उन्हें तकनीकी शिक्षा, स्किल डेवलपमेंट और इंजीनियरिंग कॉलेजों में पढ़ाई की आवश्यकता है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के 12 अगस्त 2015 के बयान का हवाला देते हुए कहा कि उत्तराखंड की धामी सरकार प्राविधिक शिक्षा विभाग के तहत 15 पॉलिटेक्निक कॉलेजों में ब्रांचों को बंद कर रही है, जोकि चिंताजनक है।

आर्य ने कहा कि बंद की जा रही ब्रांचों में बिग डाटा, गेमिंग और एनिमेशन, और क्लाउड कंप्यूटिंग जैसी तकनीकी विषय शामिल हैं, जो वर्तमान में सबसे अधिक प्रासंगिक हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि धामी सरकार तकनीकी प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार नहीं दे पा रही, और अब रोजगार के अवसर भी समाप्त करने की दिशा में बढ़ रही है।

उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार निजी तकनीकी संस्थाओं को बढ़ावा देकर आर्थिक रूप से कमजोर और मध्यम वर्ग के युवाओं को बेरोजगार बना रही है। आर्य ने मुख्यमंत्री से अपील की कि वे इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करें, क्योंकि भविष्य में इन क्षेत्रों की मांग बढ़ने वाली है।

श्री आर्य ने सुझाव दिया कि छात्रों की संख्या बढ़ाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाने चाहिए, जिसमें विज्ञापन और कॉलेजों द्वारा अवेयरनेस कैंपेन शामिल हों। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी और सड़क से लेकर सदन तक अपनी लड़ाई जारी रखेगी।

More in उत्तराखंड

Trending News