Connect with us

उत्तराखंड

*यहां हुआ हादसा- अनियंत्रित डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत*

उत्तराखंड में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। कोटद्वार में एक डंपर ने पॉलिटेक्निक के छात्र विजय ग्वाडी को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार यह घटना सतपुली एकेश्वर मार्ग पर हुई, जहां अनियंत्रित गति से आ रहा डंपर विजय को रौंद गया। प्रत्यक्ष दर्शियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। विजय के परिवार में इस हादसे से कोहराम मच गया है। यह घटना न केवल परिवार के लिए बल्कि पूरे समुदाय के लिए एक गहरा सदमा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

More in उत्तराखंड

Trending News