Connect with us

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने दिया विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 11.80 करोड़ की धनराशि का अनुमोदन

Ad

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी कुम्भ मेले की अवस्थापना सुविधाओं के विकास के साथ ही प्रदेश की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के सम्पर्क मार्गो, सड़कों, स्थायी रैन बसेरों एवं विभिन्न विभागों के भवनों, पार्को आदि के निर्माण हेतु ₹ 11.80 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कुम्भ मेला-2027 के अन्तर्गत जनपद हरिद्वार के विकासखण्ड बहादराबाद में चंडी देवी मंदिर में मैत्रीपूर्ण सुविधाएं और पहुंच विकास विकास योजना (चरण 1) के निर्माण कार्य हेतु 3.53 करोड़ एवं कुम्भ मेला-2027 के अन्तर्गत मनसा देवी मंदिर में तीर्थयात्रियों के लिए अनुकूल सुविधाएं और पहुंच का विकास (मार्ग 1 और 2) के निर्माण कार्य हेतु 2.19 करोड की योजना स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पौडी के विधानसभा क्षेत्र यमकेश्वर हेतु नगर पालिका दुगड्डा क्षेत्रान्तर्गत निराश्रित व्यक्तियों हेतु एक स्थायी रैन बसेरा बनाये जाने हेतु 70.55 लाख,  जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र चम्पावत में राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज बनबसा, चम्पावत के परिसर में पार्क के निर्माण किया जाने हेतु 70.55 लाख तथा जिला कमाण्डेन्ट, होमगार्डस कार्यालय, उत्तरकाशी के अनावासीय भवन निर्माण हेतु 2.74 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री ने जनपद पिथौरागढ़ में विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ के विकासखण्ड मूनाकोट के अंतर्गत ग्राम सभा घुर्चु में आंतरिक सी०सी० मार्ग एवं सम्पर्क मार्ग निर्माण हेतु 96.39 लाख तथा घुर्चु गोरिला मंदिर से असुरदेव से कांडा हेतु बन्दा तक सम्पर्क मार्ग निर्माण हेतु धनराशि 97.37 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News