Connect with us

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने गुप्तकाशी में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता अटल वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि

Ad

रुद्रप्रयाग/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को गुप्तकाशी (जनपद रुद्रप्रयाग) में वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता स्व. अटल वाजपेयी के आवास पहुँचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी शोक संवेदनाएँ व्यक्त कीं। मुख्यमंत्री ने स्व. अटल वाजपेयी के संगठनात्मक योगदान एवं जनसेवा के प्रति उनके समर्पण को स्मरण करते हुए कहा कि उनका जीवन समाज और पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करें।

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News