उत्तराखंड
*मुक्तेश्वर पुलिस ने 24 घंटे में स्कूल चोरी का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार*
नैनीताल पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। मुक्तेश्वर पुलिस ने राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय पहाड़पानी में हुई चोरी का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से चोरी किया गया सम्पूर्ण माल भी बरामद किया गया।
05 दिसंबर 2024 को विद्यालय के अध्यापक अनिल कुमार शर्मा ने थाना मुक्तेश्वर में तहरीर दी कि 30 नवंबर से 1 दिसंबर 2024 की रात को अज्ञात चोरों ने विद्यालय से सीपीयू, UPS, माउस, कीबोर्ड आदि सामान चोरी कर लिया। इस पर थाना मुक्तेश्वर में FIR संख्या 24/24 धारा 305/331(4) BNS बनाम अज्ञात दर्ज की गई, और विवेचना SI महेंद्र राज को सौंपी गई।
क्षेत्राधिकारी भवाली श्री सुमित पांडेय के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर श्री कमित जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सुरागरसी व दबिश के बाद 05 दिसंबर 2024 को अभियुक्त जीवन दुमका पुत्र ललित दुमका, निवासी मल्ली दीनी, थाना मुक्तेश्वर को पहाड़पानी क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से चोरी का सम्पूर्ण माल भी बरामद हुआ।
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह विद्यालय का पूर्व छात्र है और नशीले इंजेक्शन और स्मैक की लत को पूरा करने के लिए उसने चोरी की थी।
अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तारी: जीवन दुमका पुत्र ललित दुमका, निवासी मल्ली दीनी, थाना मुक्तेश्वर
बरामदगी: सीपीयू, UPS, माउस, कीबोर्ड
गिरफ्तारी टीम:
SI महेंद्र राज का0 कोस्तुभ कन्याल हो0गा0 जीवन चंद्र







