Connect with us

Uncategorized

भीमताल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा द्वारा सफ़ाई कर्मियों को सम्मानित कर अस्पताल में फल व जूस वितरित किया

भीमताल। विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर भाजपा द्वारा सफ़ाई कर्मियों को सम्मानित कर अस्पताल में फल व जूस वितरित किया गया।

भाजपा के मण्डल कार्यक्रम संयोजक राहुल जोशी ने बताया कि भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने सदी के महानायक आदरणीय नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर पर भीमेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना कर भीमताल नगर के एक दर्जनभर सफ़ाई कर्मचारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। तत्पश्चात् सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचकर बीमारों को फल व जूस देकर उनका हालचाल जाना।

भीमताल मण्डल के सभी कार्यकर्ताओं और सफ़ाई कर्मियों तथा क्षेत्रवासियों ने मोदी जी की दीर्घायु की कामना व्यक्त कर शुभकामनाएँ प्रेषित की।

कार्यक्रम के ज़िला सहसंयोजक योगेश रज़वार ने बताया कि इन दिनों भाजपा पूरे देश में सेवा पखवाड़ा के तहत, नगर और गाँवों में सफ़ाई स्वच्छता एवं विद्यालयों की साफ़ सफ़ाई के कार्यक्रम करने जा रही है जो कि २ अक्तूबर के दिन, महात्मा गांधी जी की जयंती तक जारी रहेगा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से कार्यक्रम सहसंयोजक अखिलेश सेमवाल, पूर्व ज़िला पंचायत अध्यक्ष वीना आर्या, पूर्व मंडल अध्यक्ष पंकज जोशी, मनोज भट्ट, प्रदीप पाठक, बिशन पोखरिया, पुराण बृजवासी, कमल बृजवासी, कार्तिक कर्नाटक, योगेश तिवारी, मंजु जोशी, नीमा नेगी, आशु पाठक, पंकज उप्रेती, आदि लोग उपस्थित रहे।

More in Uncategorized

Trending News