उत्तराखंड
*भा.ज.पा. मंडल नैनीताल के अंतर्गत शक्ति केंद्र सूखाताल के पांच बूथों का गठन*
नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी मंडल नैनीताल के अंतर्गत शक्ति केंद्र सूखाताल के पांच बूथों का गठन संपन्न हुआ। इस अवसर पर बूथ-94 में दीवान सिंह बिष्ट, बूथ-95 में हेमा पांडे, बूथ-96 में श्रीमती नीमा अधिकारी, बूथ-102 में हंसी आर्य, और बूथ-103 में नरेंद्र सिंह बिष्ट (नानू) को बूथ अध्यक्ष के रूप में चुना गया।
शक्ति केंद्र के चुनाव को संपन्न कराने में शक्ति केंद्र संयोजक अरविंद पडियार और उनके सहयोगी रवि बिष्ट, तनुजा बिष्ट, चंपा बिष्ट, दीपा जोशी, विक्रम सिंह रावत, निर्मला बिष्ट, मनोहरी रावत, कमला आर्य, भगवत रावत, अतुल कुमार, अशोक कुमार, जमन बिष्ट, किशन बिष्ट, संतोष कुमार, प्रकाश नौटियाल, भूपेंद्र बिष्ट, कमला आर्य, कैलाश आर्य आदि कार्यकर्ताओं ने अहम भूमिका निभाई।







