उत्तराखंड
भाजपा की कांग्रेस और यूकेडी में सेंध , कई पार्टी पदाधिकारियों के हाथ में थमाया कमल।
नैनीताल। विधानसभा नैनीताल में भाजपा ने कांग्रेस व यूकेडी में सेंध लगाते हुए कांग्रेस की महिला जिलाध्यक्ष व यूकेडी के जानेमाने चेहरे के हाथ मे कमल पकड़ा दिया हैं। भाजपा के चुनावी कार्यालय मल्लीताल में दर्जनों कांग्रेस व यूकेडी के पदाधिकारियों व सदस्यों ने भाजपा की सदस्यता ली।
जिसमें मुख्य रूप से यूकेडी अल्पसंख्यक के राष्ट्रीय अध्यक्ष केएल आर्य ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामा ,वही कांग्रेस महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मीना बिष्ट व सेवा दल के जिला अध्यक्ष डॉ. कौशल शाह, धीरज कुमार, कमल कुमार, त्रिलो सिंह, वैभव जोशी, सहित अनेको पदाधिकारियों और सदस्यों ने भाजपा का दामन थामा। मतदान की तारीख करीब आते आते शय और मात का खेल शुरु होने लगा है ,अब राजनैतिक पार्टिया विपक्षी दलों में सेंध लगाने को आतुर हैं।प्रचार अंतिम चरण पर पहुंचने लगा है और पार्टियों ने अपना दमखम बढ़ाने में लगी है। इस मौके पर नये नये भाजपा में शामिल केएल आर्य और मीना बिष्ट ने कहा सरिता आर्य का व्यवहार और मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थामा है ।
सरिता ने कहा नैनीताल विधानसभा सीट से लोग उन्हें अपनी बेटी मानते है और अपनी बेटी को भारी मतों से विजय भी बनाएंगे। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, विवेक साह, मोहित रौतेला, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज जोशी,भूपेंद्र बिष्ट,विश्वकेतु, भुवन आर्य, हरगोविंद रावत, पूरन जोशी, राहुल चौहान, मनीष कुमार,सुमित जोशी,पुष्पा जोशी, भूपेंद्र सिजवाली, अमनदीप सिंह, शांति बरगली, आनंदी बरगली, लता रावत,सभासद गजाला कमाल, हरीश भट्ट, रोहित भाटिया, तारा राणा, सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।







