Uncategorized
भाजपा का प्रचार जोरो पर,मौसम की परवाह किये बिना कार्यकर्ता जुटा रहे हैं सर्मथन।
भाजपा का प्रचार जोरो पर,मौसम की परवाह किये बिना कार्यकर्ता जुटा रहे हैं सर्मथन।
नैनीताल।सरोवर नगरी नैनीताल में लगातार दो दिन से हो रही बर्फबारी के चलते जहां एक और बिजली पानी यातायात सभी ठप्प पड़े हैं ,वहीं भाजपा प्रत्याशी सरिता आर्य के समर्थकों ने प्रचार प्रसार में गति पकड़ ली है ,कार्यकर्ताओं ने खराब मौसम ,बर्फबारी की चिंता ना करते हुए नगर के कोने कोने में लोगों से कमल के फूल पर वोट देने की अपील की और सरिता आर्य को भारी मतो से जिताने का अनुरोध किया।वही तल्लीताल बाजार, माल रोड ,बड़ा बाजार आदि क्षेत्रों में एक से डेढ़ फीट बर्फ को लांग कर कार्यकर्ताओं ने पार्टी प्रत्याशी पार्टी के प्रति अपनी कर्तव्यपरायणता का परिचय दिया। प्रचार प्रसार करने वालों में भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, पूर्व अध्यक्ष मनोज जोशी ,अरविंद सिंह पडियार ,हरीश राणा ,शुभम आदि पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता मौजूद थे।







