उत्तराखंड
भाजपा इस बार 60 पार- पुष्कर सिंह धामी।
रामनगर। विधानसभा चुनाव के दिन करीब आते आते अब पार्टियो ने कमर कस ली है ,इसी क्रम में भाजपा प्रत्याशी दीवान सिंह बिष्ट के चुनाव प्रचार के लिए रामनगर पहुँचे सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले भाजपा इस बार 60 पार।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा के चुनाव प्रचार में रामनगर पहुंचे , जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने सूबे के मुखिया का भव्य स्वागत किया। सीएम धामी ने रोड शो के माध्यम से भाजपा प्रत्याशी दीवान सिंह बिष्ट का प्रचार किया । सीएम धामी ने बताया कि इस बार भाजपा ने 60 पार का नारा दिया है और रामनगर में लोगो का उत्साह देखकर लगता है रामनगर में भाजपा भारी बहुमत से जितने वाली है ,और एक बार फ़िर उत्तराखंड में बीजेपी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा की अगर कोई कमियों है तो उन्हें जल्द दूर किया जाएगा ,सभी कार्यकर्ताओं का उद्देश्य भाजपा पुनः भाजपा सरकार को लाना ही है।ज







