नैनीताल
भवाली में लगेगी भारत माता की प्रतिमा, तिराहे का नाम होगा स्वतंत्रता सेनानी तिराहा भवाली: संजय वर्मा पालिकाध्यक्ष
भवाली।नगर के तिराहे पर भारत माता की प्रतिमा होगी स्थापित और साथ में नगर के महान स्वतंत्रता सेनियो का शिलापट भी स्थापित किया जायेगा।
पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा ने बताया की नगर के एक तिराहे पर भारत माता की प्रतिमा व स्वतंत्रता सेनानियों के शिलापट लगाकर उनको समर्पित करते हुए उस तिराहे का नाम स्वतंत्रता सेनानी तिराहा रखा जायेगा। अध्यक्ष पालिकाध्यक्ष ने बताया की नगर पालिका मार्ग पर जहां तिरंगा स्थापित करने की तैयारिया लगभग पूर्ण हो चुकी है वहीं भारत माता की आकर्षक 6 फुट की प्रतिमा निर्माण कार्य लगातार प्रगति में है। नगर मार्ग के तिराहे पर जहां तिरंगा के साथ भारत माता की प्रतिमा स्थापित की जायेगी वहीं नगर में महान 10 स्वतंत्रता सेनानियों का पट भी स्थापित कर इस तिराहे को नगर के स्वतंत्रता सेनानियो को समर्पित करते हुए इसका नाम स्वतंत्रता सेनानी तिराहा भवाली किया जायेगा।







