उत्तराखंड
ब्रेकिंग: 24 वर्षीय युवती का शव खेतों के बीच पेड़ से लटका मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
सितारगंज। नगर बाजपुर के बन्नाखेड़ा निवासी युवती का शव सितारगंज के बघौरी गांव के पास पेड़ से लटका मिला है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के क़े लिए भेजा। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर हत्या की आशंका जतायी है।
जानकारी क़े अनुसार सोमवार को दोपहर में ग्राम बघौरी के निकट खेतों के बीच के पेड़ पर युवती का शव लटका हुआ था। यहां आसपास के ग्रामीणों की भीड़ लग गयी। ग्रामीणों की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची औऱ शव को कब्जे में ले लिया। शव की सूचना पर अपनी पुत्री को खोजने सितारगंज पहुंचे हरवंश सिंह ने युवती की शिनाख्त प्रकाश कौर(24) के रुप में की। प्रकाश कौर रुद्रपुर की कम्पनी में जॉब करती थी।
हरवंश सिंह पुत्र स्व. शेर सिंह निवासी ग्राम बन्नाखेड़ा, बाजपुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 19 फरवरी को प्रकाश कौर सितारगंज निवासी अपनी सहेली के यहां गयी थी। उसकी सहेली ने फोन कर बुलाया था। वह घर वापस नहीं लौटी। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ था। सितारगंज पहुंचने पर पता चला कि उसकी बेटी अपनी सहेली व दो अन्य युवकों से मिली थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री का पर्स व मोबाइल फोन भी दो युवकों में एक के पास है। आरोप लगाया है कि तीनों ने साजिश रचकर सितारगंज बुलाया। उन्होंने हत्या कर पेड़ से लटकाने की आशंका जतायी है।







