Connect with us

उत्तराखण्ड

बुद्ध पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

हरिद्वार। बुद्ध पूर्णिमा पर्व पर धर्मनगरी हरिद्वार में हरकी पैड़ी समेत अन्य गंगा घाटों पर बड़ी संख्या में पहुंचकर श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। हरिद्वार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। पूरे मेला क्षेत्र को आठ जोन और 21 सेक्टरों में बांटा गया है। सभी गंगा घाटों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही बीडीएस, डॉग स्कॉयड और सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की गयी।
पौराणिक मान्यता के अनुसार बुद्ध पूर्णिमा के दिन भगवान बुद्ध का अवतरण हुआ था, आज ही के दिन उन्हें ज्ञान प्राप्त हुआ था और आज ही के दिन उनका निर्वाण भी हुआ था। इस दिन गंगा स्नान का भी खास महत्व बताया जाता है। आज के दिन गंगा स्नान, दान, और भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का पूजन विशेष फलदायी होता है।  बुद्ध पूर्णिमा स्नान से एक दिन पहले ही हरिद्वार में श्रद्धालुओं का आना शुरू गया था। सुबह से ही हर की पौड़ी समेत सभी गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाना शुरू किया। यह क्रम दिनभर चलता रहा। मान्यता है कि गंगा स्नान करने से मां गंगा अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए खास इंतजाम किए हैं। जाम से बचने के लिए ट्रैफिक भी डायवर्ट किया गया है। इसके साथ ही सभी दिशाओं से हरिद्वार में आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग भी निर्धारित की गई है। इस दौरान हालांकि सुबह से हाईवे पर जाम नजर आया।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News