उत्तराखंड
बिग ब्रेकिंग :7 किलो अवैध चरस के साथ 2 लोग गिरफ्तार, नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के दौरान पुलिस को मिली सफलता
बागेश्वर। नगर के झिरौली पुलिस द्वारा नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे चैकिंग अभियान के तहत 07.038 किलोग्राम अवैध चरस के साथ किए 02 अभियुक्त गिरफ्तार।
जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा रात के 11:15 बजे कठपुड़ियाछीना से करीब 01 किमी काफलीगैर की ओर भोलना नागर गांव के ऊपर सड़क में मोड़ पर अभियुक्त परविन्दर सिंह राणा पुत्र विजेंद्र सिंह निवासी सिंहधार, मल्ला जोशीमठ, थाना जोशीमठ, जिला चमोली, उम्र 37 वर्ष व पुष्कर सिंह पुत्र गोपाल सिंह निवासी बाछम, थाना कपकोट, जनपद- बागेश्वर, हाल निवासी राजेंद्र सिंह का मकान, कस्बा भराड़ी, थाना कपकोट, बागेश्वर, उम्र 40 वर्ष के कब्जे से 07.038 किलोग्राम अवैध चरस बरामद की गयी। जिस संबंध में दिनांक 12 अगस्त को थाना झिरौली में FIR No 07/2022 धारा 08/20/60 एनडीपीएस अधिनियम बनाम परविन्दर सिंह आदि उपरोक्त पंजीकृत किया गया।







