Uncategorized
बहुउद्देशीय जमरानी बांध परियोजना की स्वीकृति पर जताया आभार
बहुउद्देशीय जमरानी बांध परियोजना की स्वीकृति पर जताया आभार
भीमताल में विधायक राम सिंह कैरा ने भाजपा मंडल पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने बहुउद्देशीय जमरानी बांध परियोजना की स्वीकृति मिलने और प्रभावितों को मुआवजे की राशि हस्तांतरित होने की जानकारी साझा की।
विधायक ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सांसद अजय भट्ट का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कमला आर्या, महामंत्री योगेश तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता पुष्कर मेहरा, पंकज जोशी, अखिलेश सेमवाल, सुनीता पांडे, शरद पांडे सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

























