Uncategorized
*बड़ी खबर* भारत किर्केट टीम के पूर्व कप्तान कुमाऊं के मूल निवासी महेंद्र सिंह धौनी पहुंचे नैनीताल* नीम करौली महाराज के करेंगे दर्शन* देखें वीडियो भी *
नैनीताल। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मंगलवार को निजी दौरे पर कुमाऊं पहुंचे हैं। वह मंगलवार की दोपहर को पंतनगर हवाई अड्डे पर उतरे जहां पर एयरपोर्ट अथॉरिटी के हेड ने उनकी अगवानी की। उनके साथ उनकी पत्नी साक्षी धौनी भी पहुंची है। यहां पहुंचने पर कुछ बच्चों ने उनके साथ फोटो भी खिंचवाई। इसके बाद धौनी का काफिला बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन के लिए यहां पहुंचे थे लेकिन भीड़ होने की वजह से वह नैनीताल का रूख कर गए। बताया जा रहा है कि दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी तल्लीताल स्थित आर्मी के गेस्ट हाउस में ठहरेंगे।
पंतनगर एयरपोर्ट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए गए थे। कुछ पल यहां बिताने के बाद महेंद्र सिंह धौन्ी अपने परिवार के साथ भवाली होते हुए कैंची धाम के लिए रवाना हुए थे। लेकिन ज्यादा भीड़ होने की वजह से वह नैनीताल लौट आए।







