उत्तराखंड
*पुलिस के छापे से जुआरियों में मची भगदड़, लाखों की नगदी के साथ दबोचे पांच जुआरी*
हल्द्वानी व आस-पास के क्षेत्रों में इन दिनों जुए की चौपालें खूब जम रही हैं। इसके खिलाफ पुलिस अभियान छेड़े हुए हैं। इस क्रम में लालकुआं पुलिस ने अवैध जुआ खेलने के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 5 जुआरियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 1,03,600 रुपये और 52 ताश की पत्तियाँ बरामद की गई हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने जुआ खेलने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में, एसपी सिटी हल्द्वानी प्रकाश चंद्र और क्षेत्राधिकारी लालकुआं श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण में, थाना लालकुआं पुलिस ने दिनांक 02/11/24 को चौकी हल्दुचौड़ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चैकिंग की।
इस कार्रवाई के दौरान, पुलिस ने निम्नलिखित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया:
1. मुकेश जोशी (किशनपुर सकुलिया)
2. राजेन्द्र प्रसाद जोशी (दुर्गा भगवानपुर)
3. कुन्दन सिंह दानू (रई सिल्थम, पिथौरागढ़)
4. परमवीर (प्रतापुर, बुलन्दशहर)
5. मोहित जोशी (दुर्गा भगवानपुर)
गिरफ्तारी के बाद सभी अभियुक्तों के खिलाफ कोतवाली लालकुआं में 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस टीम
1. उ0नि0 गौरव जोशी – प्रभारी चौकी हल्दुचौड़
2. अ0उ0नि0 प्रेम बल्लभ जोशी
3. कानि0 अनिल शर्मा
4. कांस्टेबल मनीष कुमार
5. कांस्टेबल गुरमेज सिंह







