Connect with us

उत्तराखण्ड

पिरूल आधारित बायोमास उद्योग से मिलेगा महिलाओं के रोजगारः रेखा आर्या

Ad

अल्मोड़ा। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या  ने रविवार को अल्मोड़ा के पड़ोलिया में पिरूल आधारित बायोमास प्रोडक्शन यूनिट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इस यूनिट के लगने से आसपास क्षेत्र की महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि जो महिलाएं पिरुल एकत्रित करके उद्योगों को बेचेंगी, उनके हित सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार पहले ही नीति बना चुकी है।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इससे न सिर्फ जंगलों की आग रोकने में मदद मिलेगी, साथ-साथ पहाड़ी क्षेत्र में उद्योगों को ऊर्जा के नए विकल्प उपलब्ध होंगे। नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर चर्चा करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कांग्रेस व अन्य विपक्षी पार्टियों ने महिलाओं को उनके अधिकार से वंचित किया है और आगामी चुनाव में आधी आबादी विपक्षी दलों को इसका मुंह तोड़ जवाब देगी। इस अवसर पर अनिल सिंह शाही, मंडल अध्यक्ष सुंदर सिंह राणा, प्लांट के निदेशक बालम भाकुनी, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, पवन भाकुनी आदि उपस्थित रहे।

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News