नैनीताल
पर्यावरण दिवस पर बीजेपी महिला मोर्चा ने पौधे वितरित कर प्रकृति के प्रति किया जागरूक।
नैनीताल।सरोवर नगरी में पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में भारतीय जनता महिला मोर्चा नैनीताल पौध वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसके अंतर्गत वह लोग जो पूर्व में सरकार द्वारा दी गई आर्थिक सहायता राशि से लाभान्वित हुए है तथा अन्य लोगो को पर्यावरण दिवस पर,पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए और पर्यावरण की रक्षा का संदेश देते हुए,एक एक पौधा वितरित किया गया और सभी से ये अनुरोध किया गया के वह उस पौधे को अपने अपने घर के पास लगाए और साथ ही समय के साथ उसका ख्याल रखें पौधे प्राप्त करने वालों में गुलशन बेगम, रूप आर्या,तुलसी देवी,हरीश आर्य,सौरभ कुमार,गणेश राम, भुवन,आदि रहे।कार्यक्रम में मंडल अध्यक्षा महिला मोर्चा दीपिका बिनवाल,वरिष्ठ नेत्री विमला अधिकारी,मंडल मंत्री आरती बिष्ट,कविता त्रिपाठी,महामंत्री कविता गंगोला, टूसी साह,सभासद प्रेमा अधिकारी,सोनू साह,राधा खोलिया आदि महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।







