Connect with us

अपराध

पचास हजार की रिश्वत लेते जेई गिरफ्तार

Ad

देहरादून। विजिलेंस की टीम ने गुरुवार को पशुलोक बैराज ऋषिकेश में तैनात जूनियर इंजीनियर (जेई) फैसल खान को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ विजिलेंस सेक्टर देहरादून में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने विजिलेंस के टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह सरकारी विभागों में टेंडर का कार्य करते हैं और उन्होंने पशुलोक बैराज ऋषिकेश में एक टेंडर डाला था। आरोप है कि उक्त कार्य के भुगतान के बदले वहां तैनात जेई फैसल खान रिश्वत की मांग कर रहा था। रिश्वत न देने पर जेई उन्हें इधर-उधर घुमा रहा था।

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in अपराध

Trending News