Uncategorized
नैनीताल की झील में मिला अज्ञात महिला का शव, अगर कोई पहचाने तो सूचना दे दें…..
नैनीताल।नगर की नैनी झील में अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी,पुलिस ने पंचनामा भर शव को शिनाख्त के लिए रखा।
जानकारी के अनुसार आज सुबह ठंडी सड़क पर वॉक कृ रहे लोगो ने एक महिला का शव झील उतराता देखा व तुरंत इसकी सूचना मल्लीताल पुलिस को दी, मौके पर पहुची पुलिस व स्थानीय लोगो ने महिला के शव को झील से बाहर निकला, परन्तु मृतक महिला की पहचान नहीं हो सकी, पुलिस ने पंचनामा भर शव को शिनाख्त के लिए मोर्चरी रखवा दिया है।
कोतवाल प्रीतम सिंह न बताया की शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस छानबीन में जुट गयी हैं।







