इवेंट
*नैनीताल: संविधान की विशेषताओं और महत्वपूर्ण बिंदुओं का विस्तार से वर्णन*
नैनीताल के डीएसबी परिसर में संविधान दिवस के अवसर पर एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम डीएसबी परिसर नैनीताल और नेहरू युवा केंद्र नैनीताल द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन कूटा अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी ने किया, जिन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने संविधान की विशेषताओं और महत्वपूर्ण बिंदुओं का विस्तार से वर्णन किया, यह बताते हुए कि 26 नवंबर 1949 को तैयार हुआ संविधान हमारी राष्ट्रीय पहचान है।
नेहरू युवा केंद्र नैनीताल की युवा कल्याण अधिकारी डॉल्बी तेवतिया ने अपने भाषण में संविधान के बारे में विस्तार से जानकारी दी और नेहरू युवा केंद्र द्वारा युवाओं के लिए किए जा रहे कार्यक्रमों के बारे में बताया। उन्होंने यह भी बताया कि नेहरू युवा केंद्र नैनीताल द्वारा 26 नवंबर को भारतीय संविधान दिवस के उपलक्ष्य में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता मार्शल कॉटेज, नैनीताल में सुबह 11 बजे से शुरू हुई, जिसमें 45 युवाओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता का विषय “भारत का संविधान” था। खराब मौसम के बावजूद प्रतियोगिता में युवाओं की संख्या उत्साहजनक रही।
जिला युवा अधिकारी ने “माय भारत इनिशिएटिव” के तहत 25 नवंबर से “विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग” कार्यक्रम की घोषणा की। इस कार्यक्रम के माध्यम से चुने गए युवाओं को राष्ट्रीय युवा दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को भारत के विकास में अपनी भूमिका निभाने का मौका देना है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता और मुख्य वक्ता के रूप में डीएसबी परिसर की निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा ने संविधान के निर्माण, इसके महत्व और समय-समय पर किए गए संशोधनों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने संविधान में उल्लिखित अधिकारों और दायित्वों का भी उल्लेख किया।
कार्यक्रम के अंत में संविधान की शपथ ली गई और राष्ट्रगान से कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित सभी फैकल्टी सदस्य, कर्मचारी और विद्यार्थी ने संविधान की शपथ ली।
इस अवसर पर डॉल्बी तेवतिया नेहरू युवा केंद्र के प्रतीक चिन्ह से सभी अतिथियों को सम्मानित किया, जबकि प्रो. नीता बोरा शर्मा को शॉल और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में प्रो. पदम सिंह बिष्ट (संकायाध्यक्ष कला कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल), प्रो. गिरीश रंजन तिवारी, प्रो. अनिल बिष्ट, प्रो. आशीष तिवारी, डॉ. विजय कुमार, डॉ. दीपिका गोस्वामी, डॉ. शशि पांडे, डॉ. शिवांगी चनियाल, डॉ. सीमा चौहान, डॉ. दीपिका पंत, डॉ. हेम, डॉ. प्रभा, डॉ. नवीन, डॉ. हिमानी, डॉ. तेज प्रकाश, डॉ. हिमानी कार्की, डॉ. कुबेर गिन्ती, डॉ. गौतम रावत, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष पंकज भट्ट, शिवांगी, पूजा, कोमल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।







