Connect with us

Uncategorized

*नैनीताल में सोमवार को हजरत मोहम्मद साहब की योमें पैदाइश के मौके पर मुस्लिम समुदाय ने जुलूस निकाला*

नैनीताल । पत्ती-पत्ती, फू ल- फू ल यारसूल या रसूल बमन- चमन- कली- कली के नारों के साथ नैनीताल में सोमवार को हजरत मोहम्मद साहब की योमें पैदाइश के मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने दोपहर में मल्लीताल स्थित रजा क्लब से जुलूस निकाला।
यह जुलूस बड़ा बाजार से होते हुए जिला अस्पताल मार्ग, गाडी पडाव तिराहा होते हुए मल्लीताल बाजार से होते हुए फि रजा क्लब पर समापन हुआ। इस मौके पर जश्ने ईद मिलादुल नबी कमेटी के अध्यक्ष फि रोज खान तथा महासचिव मो. खालिद, उपाध्यक्ष फ ईम अहमद तथा सचिव आँशु बख्श के अलावा परवेज आदि जुलूस में शामिल रहें। इस मौके पर मोहम्मद साहब की याद में कई नाते सुनाई गई। इस मौके पर कमेटी के अलावा सैय्यद काशीब जाफ री, अलीम अहमद, साहीद अली, नाजिम बक्श, समीर अली, इब्राहिम, मो. इस्लाम, अब्दुल वासित, अजीजुल हसन, मो. काशिम, अलीम खान, शहनवाज तथा सिकंदर अली सहित दिलावर खान, जमील अहमद के अलावा काफी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल रहें। समापन के दौरान मौलानाओं ने देश व प्रदेश में चैन अमन के लिए दुआएं मांगी। इस दौरान हजारों लोगों ने हाथ उठाकर भाईचारे तथा एकता से रहने के लिए भी दुआ की।

More in Uncategorized

Trending News