उत्तराखंड
*नैनीताल में सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल की कार्यकारिणी का विस्तार*
नैनीताल। सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल महिला मोर्चा जिला नैनीताल द्वारा आज नैनीताल नगर में होटल चांदनी चौक में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में लाखन सिंह निगलिटिया (प्रदेश अध्यक्ष), प्रदेश महामंत्री भुवन भट्ट , प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रताप जोशी , प्रदेश महिला प्रभारी सीमा बत्रा और जिला महिला प्रभारी मंजू साह जी उपस्थित रहे।
बैठक में नैनीताल नगर के प्रभारी के रूप में कविता गंगोला को नियुक्त किया गया। साथ ही, नैनीताल नगर मंडल अध्यक्ष के रूप में श्रीमती दीपिका बिनवाल जी की नियुक्ति की गई। इस अवसर पर आरती बिष्ट, आशा आर्या, लीला राज, दीपा जोशी, ममता धामी और दीपा बिना जी जैसी महिलाओं को भी सदस्य बनाया गया। यह बैठक महिलाओं के सशक्तिकरण और व्यवसाय में उनकी भागीदारी को बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।







