उत्तराखंड
नैनीताल में विधायक सरिता आर्य की अगुवाई में भाजपा महिला मोर्चा ने सेना के वीर जवानों की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र।
नैनीताल भाजपा महिला मोर्चा ने जिला मुख्यालय नैनीतालमें मंगलवार को अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर जहां एक ओर छावनी परिषद में भारतीय सेना के वीर जवानों की कलाईयों में रक्षा सूत्र बांधकर उनकी दीर्घायु की कामना करते हुए देश के प्रति उनकी समर्पण भावना के लिए उनका विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया वहीं दूसरी ओर दूसरी ओर जिला कारागार में भाजपा महिला मोर्चा ने कैदी भाईयों को राखी बांध के उनके बेहतर उज्जवलभविष्य की कामना की।
छावनी परिषद परिसर में भाजपा महिला मोर्चा एवं अन्य भाजपाईयों ने एकत्रहोकर विधायक सरिता आर्य के नेतृत्व में भारतीय सेना के वीर जवानों की कलाइयों में रक्षा सूत्र बांध कर उनके लंबे जीवन और दीर्घायु होने की कामना की तथा देश के प्रति समर्पणता के लिए धन्यवाद दिया। समारोह में
महिला मोर्चा अध्यक्ष की अध्यक्ष कविता गंगोला समेत जीवंती भट्ट, संगीता
पंत,राधा खोलिया, सभासद तारा राणा, रमा भट्ट,डाली वर्मा,आरती
बिष्ट,ज्योति ढौंडियाल,मीनू बुद्धलाकोटी,दीपिका बिनवाल, सोनू साह, जिला
कार्यकारिणी सदस्य भानु पंत,मंडल महामंत्री मोहित साह,संतोष कुमार,विक्की
राठौर,आयुष भंडारी, डा.भुवन आर्य,शिवशंकर मजूमदार, सी. एस.
ग्रेवाल,कृष्णा साह सहित कैंट बोर्ड के सभी सम्मानित बंधु उपस्थित रहे।
इसके साथ ही तल्लीताल गांधी चौक पर तल्लीताल के थाना प्रभारी रोहिताश
सिंह सागर समेत पूरे पुलिस स्टाफ को रक्षा सूत्र बांधकर उनकी दीर्घायु की
कामना की।
दूसरी ओर महिला मोर्चा की बहनों ने महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा
नौटियाल के आदेश अनुसार एवं जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा अलका जीना जी
निर्देशानुसार मंडल अध्यक्ष कविता गंगोला की अध्यक्षता में रक्षाबंधन के
उपलक्ष में रक्षा सूत्र बंधन कार्यक्रम जिला कारागार नैनीताल में आयोजित
किया। इस मौके पर सभी बहनों ने कैदी भाईयों को राखी बांध के उनके आगे की
उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री भावना
मेहरा, जिला महामंत्री डा. प्रगति जैन, कार्यक्रम संयोजक व जिला मंत्री
दीपिका बिनवाल, सह संयोजक व जिला मंत्री तारा बोरा, पूर्व प्रदेश मंत्री
रीना मेहरा, पूर्व जिलाध्यक्ष जीवती भट्ट , कविता त्रिपाठी, मण्डल
महामंत्री राधा खोलिया, ज्योति ढौडियाल, सीमा सेठ तथा ज्योति गोस्वामी
मौजूद रही।







