उत्तराखंड
*नैनीताल- भाजपा की मंडल बैठक में संघठन चुनाव के संदर्भ में गहन मंत्रणा*
नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी मंडल नैनीताल के राष्ट्रीय, प्रदेश, और जिला नेतृत्व के आह्वान पर पार्टी के महापर्व संघटन चुनाव के संदर्भ में आज राज्य अतिथि गृह, नैनीताल क्लब, नैनीताल में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश के कोषाध्यक्ष और मंडल नैनीताल के चुनाव प्रभारी साकेत अग्रवाल ने पार्टी के चुनावी दृष्टिकोण और संगठनात्मक कार्यों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंडल के 70 बूथों पर शक्ति केंद्र के सहयोग से 15 कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की गई है, जो प्रत्येक बूथ पर बूथ अध्यक्ष सहित 11 सदस्यों की कमेटी का चुनाव करेंगे। सभी कार्यकर्ताओं का प्राथमिक सदस्य होना अनिवार्य है।
श्री अग्रवाल ने बताया कि बूथ समिति की बैठक बुलाकर चुनाव की प्रक्रिया 10 नवम्बर से 20 नवम्बर तक पूरी की जानी है। जिन बूथों पर 50 प्राथमिक सदस्य बनाए गए हैं, वहां गठन सर्वसम्मति या चुनाव द्वारा हो सकता है। हर बूथ कमेटी में 3 महिलाओं का होना अनिवार्य है।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ की कमेटी में 11 सदस्य होंगे, जिनमें बूथ अध्यक्ष, सचिव, बी.एल.ए., मन की बात प्रमुख, व्हाट्सएप प्रमुख, लाभार्थी प्रमुख, महिला प्रमुख, युवा प्रमुख, सामाजिक श्रेणी प्रमुख, प्रवासी मतदाता प्रमुख, कार्यक्रम प्रमुख, और पन्ना प्रमुख का समावेश होगा।
बैठक का संचालन मोहन सिंह नेगी द्वारा किया गया। इस अवसर पर मंडल प्रभारी देवेन्द्र बिष्ट, मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, अरविंद सिंह पडियार, विक्रम सिंह रावत, विमला अधिकारी, रीना मेहरा, तारा राणा, ज्योती गोस्वामी, दीपिका बिनवाल, मीरा बिष्ट, विमला तिवारी, मधु बिष्ट, नीतू जोशी, सुनीता रावत, कैलाश रौतेला, भुपेंद्र बिष्ट, अतुल पाल, सागर आर्या, शैलेश बिष्ट, चंदन सिंह चमियाल, विक्रम सिंह राठौर, आयुष भंडारी, विकास जोशी, पूरन सिंह मेहरा, हेम बहुखंडी, सुरेश उप्रेती, संतोष कुमार, कमलेश ढोंडियाल, राहुल नेगी, संतोष साह, मारुति नंदन साह, आशीष बजाज, मनोज कुमार, डॉ. ललित तिवारी, मनोज जोशी, नितीन कार्की, मोहित रौतेला, मोहन नेगी, नंदन सिंह बिष्ट, केशव पंत, प्रकाश नौटियाल, तुलसी डालाकोटी, अमिताभ साह, राजीव साह, गणेश मेहरा, दीप भट्ट, प्रेम सागर, रितुल कुमार, संजय चंदेल, मनोज साह जगाती, गणेश राणा, लक्ष्मण सिंह नेगी, प्रकाश कुमार, कविता त्रिपाठी, राधा खोलिया, मोहम्मद आसिफ, बहादुर सिंह रौतेला, पान सिंह खनी, चंद्रा पंत, रचित तिवारी, विशाल वर्मा, भगवत सिंह रावत समेत कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







