Connect with us

इवेंट

*नैनीताल: नगर कांग्रेस कमेटी ने पंडित नेहरू की 135वीं जयंती श्रद्धा भाव से मनाई*

Ad

नैनीताल। नगर कांग्रेस कमेटी, नैनीताल द्वारा भारत के पहले प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की 135वीं जयंती पार्टी कार्यालय, तल्लीताल में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने पं. नेहरू जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया।

नगर अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल ने पंडित नेहरू को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पं. नेहरू जी का योगदान भारतीय राजनीति और समाज के लिए अतुलनीय है। उन्होंने देश को एक नई दिशा दी और आधुनिक भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाई। उनकी दूरदर्शिता, प्रगति की सोच और समृद्ध भारत की परिकल्पना ने उन्हें भारतीय जनता के दिलों में हमेशा जीवित रखा है।

इस अवसर पर राज्य आंदोलनकारी मुन्नी तिवारी, सरस्वती खेतवाल, राजेन्द्र मनराल, हिमांशु पांडेय, विनोद परिहार, कनक साह, रोहित जोशी, ललित बोरा, बंटू आर्या, कैलाश अधिकारी, संदीप कुमार, सुखदीप सिंह आनंद सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे। सभी ने मिलकर पं. नेहरू की जयंती को एक विशेष आयोजन के रूप में मनाया और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in इवेंट